উত্তরদিনাজপুর

इटहरा थाना के कुरमानपुर क्षेत्र में बिजली की झटके से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु

इटाहार क्षेत्र में बिजली की झटका से एक व्यक्ति की मृत्यू हो गई। यह घटना बुधवार शाम को इटाहार थान के कुरमानपुर क्षेत्र में हुई। इस दिन अपने हीं  घरों में उसके पिता शंभू दास (62),बिजली का स्विच ऑन कर रहे थे की उन्हें बिजली का जोर का झटका लगा। उस समय,उनका बेटा राजकुमार दास (32) अपने पिता को बचाने के लिए गए की उन्हें भी बिजली का झटका जोर-जोर से लगाने लगा। यह घटना पूरे  क्षेत्र में फैल गया। उसके परिवार के लोगो ने इस हालात को देखते हीं दोनों लोगों को इटाहार ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, डॉक्टर  ने  जाँच के बाद शम्भू दास को मृत घोषित कर दिया। और उनका पुत्र राजकुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी इस गंभीर हालत को देख कर डॉक्टर ने उसे तुरंत रायगंज जिला के अस्पताल में भेज दिया। इस घटना में जुटे शोक परिवार एवं उस क्षेत्र के स्थानीय लोग।